हाजीपुर, जून 8 -- गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द के पास रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सहयोग से घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में घायल स्व.अशर्फी सिंह के पुत्र अंजय कुमार ने बताया कि गांव के ही विजय कुमार, दीप नारायण एवं उन लोगों के द्वारा रविवार को पिस्टल के बट एवं लाठी डंडे से मारकर हम दोनों भाइयों को घायल कर दिया। अंजय ने बताया कि घर के पास एक धुर जमीन विजय कुमार लिखने के लिए दबाव बना रहा था। जिसे हम दोनों भाइयों ने विरोध किया। जिसके बाद सभी आरोपी एक साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...