जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, एक गंभीर
गढ़वा, अगस्त 20 -- गढ़वा। खरौंधी थाना क्षेत्र के चौरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में सुरेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया घायल सुरेंद्र का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र ने अपने हिस्से की जमीन में धान की रोपाई की थी। आरोप है कि उसके बड़े भाई योगेंद्र चौधरी और भतीजा रंजीत चौधरी ने धान रोपे हुए खेत में मेड़ देने के दौरान मिट्टी गिरा दी। उसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोंकझोंक हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: हृदय बिगहा में बटवारा को लेकर भाई को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.