जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार जख्मी
बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, चार जख्मी चेवाड़ा, निज संवाददाता । प्रखंड की लहना पंचायत के भीखनी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के अजित केवट, पवन केवट , चन्दन केवट व शम्भु केवट गंभीर रूप से जख्मी हो गये। परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए चेवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सर्वे में निकली जमीन को लेकर जमीन मालिक और कब्जाधारी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों आपस में भिड़ गये। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। लेकिन, किसी द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.