फरीदाबाद, मार्च 27 -- पलवल, संवाददाता। शहर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण ने बताया कि पातली रोड स्थित उनकी जमीन पर उनका वैध कब्जा है और वह लंबे समय से वहां खेती कर रहे हैं। आरोप है कि परशुराम कॉलोनी निवासी जयपाल पिछले कुछ महीनों से जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में मामला कोर्ट में विचाराधीन है।गत 26 फरवरी को जयपाल, बलबीर और हेमलता अपने साथ 40-50 लोगों को लेकर खेत पर पहुंचे। सभी लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से लैस थे। आरोप है कि उन्होंने लक्ष्मण के बेटे संतोष के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना में संतोष को गंभीर चो...