जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में चार घायल,दो रेफर
छपरा, मई 31 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरिहरा चतुर्भुज में पूर्व से चले आ रहे जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में देवेंद्र कुमार,उसका भाई राजेश्वर राय, उर्मिला देवी व मीना देवी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देवेंद्र कुमार व राजेश्वर राय को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच काफी माह से जमीन का विवाद चला आ रहा है। मामला न्यायलय में चल रहा है। उसी विवादित जमीन पर एक पक्ष के लोग कार्य करा रहे थे। इसी पर विवाद हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.