जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई झड़प
बगहा, मई 28 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग थाने के चौबे टोला गांव स्थित वार्ड संख्या-12 में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष से दर्जनभर लोग घायल हो गए। चनपटिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई है। घायलों का जीएमसीएच में ईलाज चल रहा है। आवेदन मिलने या फर्दबयान के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह भी पढ़ें- मारपीट के दो घटनाओं में पांच लोग घायल, एक रेफर बताया जाता है कि चौबे टोला गांव निवासी विनोद कुमार सिंह और आदित्य कुमार सिंह के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.