एटा, दिसम्बर 25 -- जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गई, जिनमें जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ के गांव नगला राजा निवासी दिनेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को गांव के सत्यपाल सहित पांच नामदज, अज्ञात आरोपियों ने मिलकर पीड़ित, घरवालों पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। दूसरे पक्ष से सत्यपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अवधेश सहित पांच नामदज, चार अज्ञात आरोपियों ने मिलकर पीड़ित, घरवालों पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अवागढ़ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.