जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 14 लोगों पर केस दर्ज
गोरखपुर, मई 24 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के अबरूस गांव में जमीन कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की उर्मिला पत्नी रामराज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव के पारस, दारस, बालचंद, शिवम, तारा और निशा समेत अन्य लोग उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों और फावड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे जोगिंदर और बेटी नीलम को भी पीट दिया गया। उर्मिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान पारस और शिवम ने नीलम के साथ छेड़खानी भी की। उनका कहना है कि आरोपित उनकी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.