गोपालगंज, अप्रैल 8 -- फुलवरिया। थाना क्षेत्र के साहेब छपरा गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। मामले में दोनों पक्षों ने अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कुल दस लोगों को नामजद किया गया है। एक पक्ष से पप्पू साह की पत्नी कविता देवी ने पिंटू साह सहित छह लोगों पर मकान निर्माण रोकने, मारपीट करने और पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष से परशुराम साह ने पप्पू साह सहित तीन लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.