जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल; तीन गिरफ्तार
सासाराम, जून 11 -- डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले पक्ष के शब्बीर अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके चचेरे भाई सद्दाम अंसारी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान सद्दाम अंसारी और अरमान अंसारी गाली-गलौज करने लगे तथा मारपीट की धमकी दी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल; तीन गिरफ्तारमारपीट की घटना विरोध करने पर वे अपने परिजनों के साथ लाठी, डंडा और रॉड लेकर हमला कर दिए, जिससे उन्हें और उनके परिजनों को चोटें आईं। इस मामले में सद्दाम अंसारी, अरमान अंसारी समेत छह लोगों को आरोपित बनाया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.