जहानाबाद, अप्रैल 16 -- काको, निज संवाददाता: काको प्रखंड के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरारी टॉड गांव में जमीन और नाली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गुरुवार को हुई इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन बंटवारे और नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला कर दूसरे पक्ष के लोगों को घायल कर दिया। घायलों में कृष्णनंदन प्रसाद, उनकी पत्नी चंद्रमणि देवी और पुत्र रवि रंजन शामिल हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इला...