औरंगाबाद, मई 24 -- देव, एक संवाददाता। देव प्रखंड के कचनपुर थाना क्षेत्र स्थित गुजराया मोड़ के पास शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में गांव निवासी विनय मिश्रा घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल विनय मिश्रा के आवेदन पर कंचनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार उन्हें घर से बुलाकर नहर के उस पार गुजराया बिगहा में मारपीट की गई। मामले में देव थाना क्षेत्र के केशौर गांव निवासी नवनीत पांडेय एवं प्रिंस पांडेय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। कंचनपुर थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि मिट्टी भराई और बकाया राशि को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथ...