पूर्णिया, अप्रैल 3 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना अंतर्गत बरहकोना गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस झड़प में दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज जारी है। पहले पक्ष के हरिबोल महलदार ने मीरगंज थाना में रवीन महलदार सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि आरोपी हथियार लेकर उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज की और कुल्हाड़ी व दबिया से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं दूसरे पक्ष के बमबम महलदार ने हरिबोल महलदार समेत नौ ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.