मुंगेर, अप्रैल 6 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के लौना गांव में शनिवार को भू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में कई एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहले पक्ष के बीरबल कुमार ने आरोप लगाया है कि 4 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी जमीन पर मकान निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान निरंजन तांती सहित कई लोग लाठी-डंडा और लोहे के रॉड के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। आरोप है कि निरंजन तांती ने लोहे के रॉड से वारकर उनका सिर फोड़ दिया। हमलावरों ने जमीन पर कब्जा करने और निर्माण कार्य रोकने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के आशीष तांती ने अपने आवेदन में क...