वार्ता, जुलाई 5 -- राजस्थान में भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में चक खरका गांव में शनिवार शाम को जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झगड़े में दोनो पक्षों के 10 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान रमेश 660) के रूप में हुई है। उनका शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया झगड़े में बुजुर्ग रमेश की स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मौत हो गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने गांव में हालत का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान ने उखाड़े सोलर पैनल की प्लेटें, दादा पोतों पर जा गिरीं; एक की मौतघायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया फिलहाल गांव में शांतिपूर्ण तनाव की स्थित...