छपरा, जुलाई 10 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना गुरुवार सुबह की है, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पहले पक्ष के ब्रह्मा राम ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि मनोज साह, विनोद साह, धर्मेंद्र साह, विष्णु साह, जितेंद्र साह एवं चंदन साह लाठी, डंडा और फरसा लेकर पहुंचे तथा जानलेवा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज साह ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि परमेश्वर राम, ब्रह्मा राम, विक्रमा राम, पंकज कुमार, कर्ण कुमार और रीता देवी ने उनके परिवार पर ह...