जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों व सरियों से हमला
बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शेखरपुर में जमीन जोतने के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घात लगाकर दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रणक्षोर तिवारी पुत्र अशोक कुमार तिवारी द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनके खेत के सामने स्थित ग्राम सभा की भूमि को जोतने को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में छह जून को पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों से जानकारी लेकर वापस लौट गई थी। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.