देवघर, मई 10 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के खरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, छिनतई एवं जातिसूचक गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के कारु पासवान ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसने गांव के सड़क किनारे घर बनाया है। बीते शुक्रवार को मालपुर गांव निवासी सुबोध सिंह, मिट्ठू सिंह, गोदावरी पंडित समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और जबरन ताला तोड़कर घर पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की अर्चना सिंह ने आरोप लगाया कि वह श्राद्ध कर्म का सामान खरीदने दुकान जा रही थी। इसी दौरान कारु पासवान, हुरो पासवान, बेगरु पासवान, शंक...