जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट ,दो घायल
जहानाबाद, जून 23 -- रतनी, निज संवाददाता। शकुराबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार शकुराबाद स्थित दक्षिण मध्य ग्रामीण बैंक के समीप दोपहर में अचानक लाठी डंडे चलने लगे। लोग को समझ में नहीं आई मारपीट में मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद अली इमाम घायल हो गए। यह घटना की जानकारी डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दिया गया। घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल दोनों भाई को इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच जमीन को ले विवाद में मारपीट हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.