जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से प्राथमिकी
औरंगाबाद, जून 13 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के पराव बिगहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक पक्ष के धर्मेंद्र सिंह घायल हो गए, जिनका उपचार कराया गया। धर्मेंद्र सिंह ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि रात में घर में खाना खाने जा रहे थे, तभी गांव के कुछ लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक उनके सिर में गंभीर चोट लग चुकी थी। उन्होंने घटना को जमीन विवाद से जुड़ा बताया है। वहीं दूसरे पक्ष की बेबी कुमारी ने भी थाना में आवेदन देकर धर्मेंद्र सिंह समेत चार लोगों पर मारपीट, गहना छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि आरोपी अक्सर विवाद करते हैं और परिवार को धमकाते रहते हैं। थानाध्यक्ष शंभू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.