जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दर्जन भर घायल
औरंगाबाद, मई 17 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के गोंगरा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों ओर से दर्जन भर लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में गोंगरा निवासी मुकेश मेहता की पत्नी धर्मवती देवी, रामचंद्र मेहता के पुत्र उपेंद्र कुमार, रामवृक्ष मेहता के पुत्र भरत मेहता, स्वर्गीय राकेश कुमार की पुत्री स्वाती कुमारी, मंजू कुमारी, रामशीला देवी, प्रभात कुमार रंजन, मुकेश मेहता, रामचंद्र मेहता, रंजन कुमार राज, रीना कुमारी, पवन मेहता और धीरज कुमार शामिल हैं। चिकित्सक डॉ. कुमार जय ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एसआई रोहित कुमार पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.