देवघर, अप्रैल 15 -- नगर थाना क्षेत्र के सुरा तिलौना मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों की पहचान मोहल्ले के फरहान, सोहराब, नजराना और अकरम के रूप में हुई है। सभी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद घायल पक्ष के लोग नगर थाना पहुंचे और दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद: दो पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी, कई घायल पीड़ितों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर पहले से ही दोनों पक्षों क...