जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
देवघर, जून 15 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के विहरोजी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सभी का इलाज किया। घायलों में राहुल कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में सीता देवी, रोहित कुमार, राहुल कुमार तथा दूसरे पक्ष के अशोक यादव शामिल हैं।
घटना का विवरण सीता देवी ने बताया कि उनके पति बाहर रहकर काम करते हैं। आरोप लगाया कि जमीन को लेकर उनके भैसुर अक्सर विवाद करते रहते हैं। रविवार को परिवार के लोग घर में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके भैसुर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.