जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, छह घायल
गोपालगंज, मई 10 -- बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि गांव में खेत जोतने को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में एक पक्ष के सकल राय, अखिलेश कुमार, सोना देवी व राज कुमार राय घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से शम्भू राय एवं बृजेश राय को चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.