गोपालगंज, मार्च 11 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्रबतरहां गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में एक पक्ष के प्रदीप मिश्र, पंकज मिश्र, प्रिंस मिश्र, दिलीप मिश्र तथा दूसरे पक्ष से सत्येंद्र नाथ मिश्र उर्फ टुनटुन मिश्र व विकास पांडेय उर्फ किशन पांडेय शामिल हैं। बताया जाता है कि विवादित जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा, हॉकी व धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार...