लखीसराय, जनवरी 23 -- लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खर्रा गांव में गुरुवार को जमीन विवाद में दिव्यांग को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान खर्रा गांव निवासी स्व वीरू यादव के 50 वर्षीय पुत्र अवधेश यादव के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए इलाज के उपरांत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...