बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के गंगाडिहवा गांव में जमीन से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाजारपुरवा निवासी जावेद ने मंगलवार को बताया कि वह गंगाहिडवा गांव में मिट्टी लेने गया। तभी गांव के समीर, सलमान व सादाब ने मिट्टी खरीदने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी पीड़ित के अनुसार, विवाद बढ़ने पर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आर...