लखीसराय, जनवरी 11 -- लखीसराय। तेतरहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव में रविवार को जमीन विवाद में दंपति समेत बेटा को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान महिसोना गांव निवासी स्व देवी मंडल के 50 वर्षीय पुत्र मोहन राम, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी एवं 17 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मारपीट का आरोप सगे भाई पर लगाते हुए इलाज के उपरांत उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.