बुलंदशहर, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता पिंकी अपने पति राजकुमार के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर बताया कि घर में अपने हिस्से की मांग करने पर उसके जेठ ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई पिटाई में दोनों लहूलुहान हो गए।पीड़िता ने आरोपी जेठ व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.