गिरडीह, जनवरी 9 -- पचम्बा, प्रतिनिधि। गिरिडीह मे जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार जमीन के लिए गोलीबारी और यहां तक एक-दूसरे को घायल कर देने की घटना आम हो गई है। प्रशासन जल्द इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो कहीं भी कोई बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जानकारी मिली है कि गुरुवार देर शाम तेलोडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर चाचा मुमताज अंसारी उर्फ बैटरी और भतीजा सलामत अंसारी के बीच आपसी झड़प हो गई। विवाद के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर-2 कौसर अली द्वारा समझाने और मना करने के बावजूद दोनों पक्षों की ओर से लाठी और डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना जैसे ही पचम्बा थाना को मिली, थाना प्रभारी तत्काल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी देखते ही दोनों पक्ष शांत हो गए और हालात पर काबू प...