जमीन विवाद में तीन लोग घायल
छपरा, मई 25 -- मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव में रविवार की रात दो पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से कुल तीन लोग घायल हो गये। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची मांझी थाना की डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को मांझी सीएचसी मे भर्ती कराया। जहाँ सभी घायलों का इलाज चल रहा हैं। घायलों मे मझनपुरा गांव निवासी मुन्ना राम, मंगल राम, तथा हरेराम राम शामिल हैं।
जमीन विवाद का कारण मंगल राम तथा मुन्ना राम ने बताया कि पड़ोसी जनार्दन राम के साथ जमीन की मापी हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई की एक पक्ष की ओर से मापी के दौरान लाठी डंडे और ईट से हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की मझनपुरा गांव से जमीनी विवाद मे मारपीट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.