जमीन विवाद में तहेरे भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, मौत
एटा, अगस्त 31 -- भूमि के विवाद को लेकर तहेरे भाइयों ने युवक और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। कोतवाली देहात गांव मिलावली निवासी श्यामपाल सिंह (45) पुत्र महाराज सिंह का तहेरे भाइयों योगेश, अन्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों को डेढ़-डेढ़ बीघा जमीन मिली थी। इसका बंटवारा भी कई साल पहले कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि श्यामपाल सिंह की जमीन के पास सड़क निकल गई। इससे उसकी कीमत बढ़ गई। आरोपी सड़क किनारे की जमीन को लेना चाहते थे। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद रहता था。
हमले का विवरण आरोप है कि जमीन वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.