बिजनौर, जनवरी 28 -- ग्राम नूरपुर छीपरी में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में में एक बुजुर्ग समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव नूरपुर छिपरी के अरविन्द कुमार पुत्र लखीराम सिंह पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी खेती की जमीन को लेकर नरेश कुमार पुत्र राजाराम से मुकदमा माननीय न्यायालय बिजनौर में विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई 22 जनवरी 2026 को हुई थी। आरोप है कि 25 जनवरी 2026 की सुबह दयावती पत्नी नरेश कुमार ने जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से प्रार्थी की ताई ओमवती पत्नी अमीचन्द्र सिंह के साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर दयावती ने अपने पति नरेश कुमार सहित अन्य परिजनों को मौके पर बुला लिया। सभी आरोपी लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.