कटिहार, अप्रैल 6 -- कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक स्थित कर्बला मैदान के समीप शनिवार की रात जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अमरेश कुमार शर्मा (पिता- विश्वनाथ शर्मा), निवासी जुराबगंज वार्ड संख्या-02, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मूसापुर चौक के पास जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की घटना हो गई। इस दौरान अमरेश कुमार शर्मा को गंभीर चोटें आईं और वे बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.