गाजीपुर, अप्रैल 5 -- मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के रुक्कापुर दलित बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अजय कुमार के अनुसार, मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में रामअवध, जितेंद्र, लखंदर राम, मोहन, मुकेश, सोनू है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.