सीवान, फरवरी 24 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के शुभहाता गांव में आपसी जमीन विवाद में जमकर लाठियां चली. जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी बृजकिशोर यादव उसका पुत्र प्रदीप यादव, संतोष यादव का पुत्र विजय कुमार यादव व दीपक कुमार यादव मुसाफिर यादव का पुत्र गोलू कुमार यादव, राम किशोर यादव का पुत्र सुमित कुमार यादव अजीत कुमार यादव अभिषेक कुमार यादव शामिल है.। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...