रांची, मई 22 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मौजा पिर्रा में जमीन विवाद को लेकर चाहरदीवारी तोड़ने, ईंट-छड़ चोरी करने और जान-माल की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित जनार्दन प्रसाद सोनी ने गुरुवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जनार्दन प्रसाद सोनी चट्टी बरियातू, केरेडारी, हजारीबाग के निवासी हैं। पीड़ित के अनुसार उन्होंने छह माह पूर्व निबंधित विक्रय-पत्र के माध्यम से अपनी पत्नी ज्योति देवी के नाम पर 20.33 डिसमिल जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद चारों ओर चाहरदीवारी कर गेट लगाया गया तथा दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कर नियमित मालगुजारी भी जमा की जा रही थी。

पड़ोसी पर अवैध रूप से दीवार तोड़ने का आरोप: जनार्दन प्रसाद सोनी ने आरोप लगाया कि प्लॉट के बगल में रहने वाली रानी सिन्हा, पति पंकज सिन्हा, अधिवक्ता रांची, ...