गोपालगंज, अप्रैल 2 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने की पुलिस ने जमीन विवाद के एक मामले में गुरुवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में भोला पांडेय, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार राम एवं नीतीश कुमार शामिल हैं। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। इस संबंध में मीरगंज थाना क्षेत्र के सिमराव गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...