शामली, जून 2 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने अपने चाचा और उनके पुत्र पर हमला कर हत्या का प्रयास करने तथा जमीन पर कब्जा करने की नीयत से वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। गांव घसोली निवासी फिरोज ने बताया कि वह अपने साले इरफान निवासी गांव टांडा, जनपद बागपत के साथ गांव में घूम रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर उसके चाचा और उनके पुत्र ने उन पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि हमलावर उसकी करीब साढ़े नौ बीघा जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर दोनों पर हावड़ा और बेलचा जैसे हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे सरोज और इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। ...