जमीन विवाद में चाकू से हमला, दो घायल
देवघर, मार्च 15 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के पतारडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के संबंध में घायल कालेश्वर साव ने बताया कि वह अपने जमीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग जबरन उसकी जमीन की घेराबंदी करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और मामले की सूचना देने के लिए थाना को फोन करने लगा, तभी चार आरोपित वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई गोडल साह पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया। घटना के बाद स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.