गोपालगंज, मई 28 -- गोपालगंज। जिले के कटेया थाने के कपरी गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से हुई मारपीट में एक पक्ष की ओर से सात लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी लोगों में नंदलाल ठाकुर का 33 वर्षीय बेटा राम कुमार ठाकुर, अमरजीत कुमार ठाकुर, स्व. नथुनी ठाकुर का बेटा जोगिन्द्र ठाकुर, जोगिन्द्र ठाकुर का बेटा प्रकाश ठाकुर, नंउलाल ठाकुर की बेटी अंजलि कुमारी, पत्नी सुभावती देवी व राम कुमार ठाकुर की पत्नी किरण देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में जख्मी लोगों ने बताया कि जमीन की मापी क...