साहिबगंज, मार्च 11 -- साहिबगंज। बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी संथाली में बुधवार को जमीन विवाद में चचेरा भाई ने अपने बहन की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत महिला बांझी संथाली की रहने वाली संझली हासदा (40) थी। मृतका के सगा भाई मालिंद्र हसदा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर चचेरा भाई भोला हसदा के साथ पुराना विवाद चल रहा था। जमीन विवाद को लेकर सुबह दोनों पक्ष में कहा सुनी होते होते मारपीट हो गया। आरोप है कि चचेरा भाई भोला हांसदा ने उसे बड़ा पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसमें उसकी पत्नी, पुत्री तारा हंसदा, बड़ा पुत्र विष्णु हंसदा, मंझला पुत्र रायमन हांसदा समेत अन्य लोगों पर भी हत्या का आरोप लगाया है। इधर इस घटना म...