जमीन विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, जुलाई 18 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नीकला पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-12 स्थित झुन्नीकला गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय हेमनारायण यादव थे। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को दो डिसीमल जमीन की मापी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मृतक के भतीजे अनिल यादव ने बताया कि जमीन मापी के बाद हेमनारायण यादव और दूसरे पक्ष के भरत यादव के बीच कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि भरत यादव, विजय यादव, सोनू यादव, अनोखा देवी, सोनाली देवी एवं बुलबुल देवी सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान हेमनारायण यादव के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.