जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला बोला, सात नामजदों पर मुकदमा
बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के नई बाजार में जमीन विवाद को लेकर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नई बाजार तुलसीपुर निवासी अंजू पत्नी विक्की मोदनवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी राजू मोदनवाल और उनके परिवार के लोग लंबे समय से उनके घर के सामने स्थित भूमि पर कब्जा करने की नीयत से अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं। विरोध करने पर घर के सामने कूड़ा-कचरा, गंदगी फेंककर परेशान करते हैं। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सुबह करीब 10:30 बजे राजू मोदनवाल, अजय मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, अंशू मोदनवाल, आयुष मोदनवाल, गुंजा तथा शम्भू कसौधन एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.