जमीन विवाद में घर घुसकर मारपीट
देवघर, जून 5 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, घर में घुसकर उत्पात मचाने, दुकान में तोड़फोड़ और नकदी लेकर फरार होने मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आमगाछी निवासी रोहित चौरसिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि पिता और बड़े चाचा के बीच पैतृक संपत्ति का मौखिक बंटवारा हो चुका है। हालांकि रामपुर अवस्थित पुराने मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
मारपीट और घर में उत्पात आरोप है कि चाचा शंकर चौरसिया ने उक्त मकान पर ताला लगाकर कब्जा कर रखा है, जबकि परिवार वर्तमान में आमगाछी के तारगाछ मोहल्ले में रहता है। 11 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे उसकी भाभी रिंकी देवी घर पर अकेली थी। उसी दौरान राकेश चौरसिया और संदीप चौरसिया घर पहुंचे तथा गाली-ग्लौज करते हुए घर में घुस गए। आरोप है कि दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.