जमीन विवाद में घर गिराया, नकदी उठा ले गए दबंग
प्रयागराज, मई 20 -- फाफामऊ थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में जमीन विवाद में एक पक्ष के करीब दर्जनभर से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष की बुजुर्ग महिला का मकान ढहा दिया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। घर से पांच हजार रुपये भी उठा ले जाने का आरोप है। बुधवार को फाफामऊ पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सिंगारपुर गांव की बुजुर्ग महिला शिवकली देवी और राम अधार के बीच जमीन विवाद है। आरोप है कि राम अधार के पक्ष के लोगों ने शिवकली के घर को गिरा दिया। पुलिस ने राम अधार पक्ष के सूरज, टिड्डू, राजकली, मिथुन, संतोष, सचिन और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.