जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या
पूर्णिया, जून 17 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर पंचायत अंतर्गत डंगराह गांव में मंगलवार अहले सुबह अपराधियों ने निर्माणाधीन मकान में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक तौर पर हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतक की पहचान काठपुल निवासी मो. कयूम के 31 वर्षीय पुत्र मो. शाहजहां के रूप में हुई है। घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधी निर्माणाधीन मकान में घुसे और सो रहे शाहजहां के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता मो.कयूम ने बताया कि 18 कट्ठा जमीन को लेकर कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात वह अपने पुत्र के साथ नए बन रहे मकान में सोए थे। यह भी पढ़ें- डंगराह गांव में जमीन विवाद में यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.