जमीन विवाद में गरमाया माहौल, जांच के आदेश
कन्नौज, अप्रैल 6 -- कस्बे में प्लॉट को लेकर विवाद गहरा गया है। एक महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और मारपीट की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कस्बा के मोहल्ला नक्कालान निवासी शांति देवी, पत्नी स्व. ओमकारनाथ ने एसडीएम छिबरामऊ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 1990 में उनके पति ने अपने भाइयों सिद्धनाथ और सुखलाल के साथ एक प्लॉट खरीदा था। समय के साथ बंटवारा होने के बावजूद उनके हिस्से का एक-तिहाई भाग अलग नहीं किया गया। महिला का आरोप है कि जेठ के बाहर रहने और पति के निधन के बाद भाइयों की नीयत बदल गई। उसने पूरे प्लॉट पर कब्जा कर लिया और पुलिस से साठगांठ कर अवैध निर्माण शुरू करा दिया। विरोध करने पर पुलिस के जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.