जमीन विवाद में खूनी संघर्ष में वृद्ध की मौत, अन्य लोग हुए घायल
एटा, जून 22 -- भूमि के विवाद को लेकर एक परिवार पर लाठी-डंडों और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। भतीजों पर ही हमले करने का आरोप है। हमले में वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि हमले में अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी, सीओ जलेसर, थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी ली है। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। थाना जलेसर के गांव पुन्हैरा निवासी अमर सिंह (70) की गांव सवा बीघा पैतृक जमीन थी।
भूमि पर कब्जे का विवाद बताया जा रहा है कि अमर सिंह ने अपने सगे भतीजों को जमीन नहीं दी और जनवरी में गांव के ही महेश पाल सिंह, भगवान सिंह के नाम बैनामा कर दिया था। इसी बात को लेकर भतीजे पुष्पेंद्र, दिनेश, प्रेमवीर, हेमंत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.