गिरडीह, मई 3 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदड़ीहा गांव में शनिवार की शाम को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। हल्के फुल्के चोटिल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि द्वितीय पक्ष ने प्रथम पक्ष को बातचीत के बहाने विवादित जमीन पर बुलाया। जैसे ही प्रथम पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।प्रथम पक्ष के संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान सागर कुमार वर्मा का फोन आया, जिसमें उन्हें मुखिया और सुखदेव प्रसाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.